हेडलाइन्स
Home » टिहरी झील में 8 अप्रैल से शुरू होगी National Water Sports प्रतियोगिता, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

टिहरी झील में 8 अप्रैल से शुरू होगी National Water Sports प्रतियोगिता, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

25वां ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर 8 से 12 अप्रैल तक टिहरी झील स्थित वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूएसएआई), कोटी में आयोजित किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को मिली है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आईजी मनु महाराज ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार उत्तराखंड में आयोजित हो रही है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें देशभर की 19 टीमों के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन टीमों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयां शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान कुल एक हजार से अधिक प्रतिभागी, जिनमें अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और अन्य गणमान्य शामिल होंगे, मौजूद रहेंगे।

टिहरी झील में 8 अप्रैल से शुरू होगी National Water Sports प्रतियोगिता, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!