हेडलाइन्स
Home » चीला विद्युत गृह में लापरवाही पर एमडी सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन

चीला विद्युत गृह में लापरवाही पर एमडी सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने रविवार को उन्होंने चीला विद्युत गृह का दौरा किया, वहां लापरवाही सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर एमडी ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत उत्पादन गृह के अधिशासी अभियंता अनुरक्षण भी एमडी के दौरे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, जबकि परियोजना के उपमहाप्रबंधक अपने मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अभियंताओं की संख्या भी मौके पर कम पाई गई, जिस पर एमडी ने गहरी असंतुष्टि जताई।

चीला विद्युत गृह में लापरवाही पर एमडी सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!