हेडलाइन्स
Home » ऋषिकेश में गंगा किनारे पशुलोक बैराज में उतरा सी-प्लेन, दिखा नया रोमांच; पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

ऋषिकेश में गंगा किनारे पशुलोक बैराज में उतरा सी-प्लेन, दिखा नया रोमांच; पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

यूजेवीएनएल की ओर से सोमवार को पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतरने का ट्रायल सफल रहा।

सोमवार शाम करीब छह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सी-प्लेन बैराज पहुंचा। सुबह से ही इसके लिए तैयारी की जा रही थी।

बार-बार प्लेन पहुंचने का समय बदलता रहा। आखिरी में शाम करीब छह बजे प्लेन पहुंचा। प्लेन पहुंचने और उसका ट्रायल सफल होने पर लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

अधिकारियों का कहना है कि सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी। दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा तथा आपदा एवं राहत कार्यों में भी तेजी आएगी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!